जसपुर में 10.95 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा
काशीपुर, मई 12 -- जसपुर। पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 10.95 ग्राम स्मैक बरामद की है। मंगलवार को मोहल्ला पट्टी चौहान में एसआई हरीश आर्य ने मोहल्ले के मो. नाजिम पुत्र नईम अहमद को संदिग्ध हालत में दबोचा। तलाशी में उसके पास से 10.95 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि एसएसपी के नेतृत्व में नशा बेचने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.