काशीपुर, फरवरी 28 -- जसपुर। होली पर्व को लेकर आयोजित अमन कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। शनिवार को कोतवाली में हुई बैठक में एसडीएम राहुल शाह, कोतवाल राजेंद्र डांगी तथा एसएसआई जावेद मलिक ने बीट पुलिस, सुरक्षा समिति के सदस्यों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने होलिका दहन मिश्रित रूप से और निर्धारित समय पर किए जाने की बात कही तथा समय से पूर्व आग लगाने वालों पर नजर रखने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.