जसपुर में हुनर परिषद उपाध्यक्ष डॉ. यूनूस चौधरी का किया स्वागत
काशीपुर, सितम्बर 27 -- जसपुर, संवाददाता। राज्य हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जसपुर पहुंचे डॉ. यूनूस चौधरी का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉ. यूनूस ने हुनर के जरिये बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का भरोसा दिलाया। देहरादून से बार्डर होते हुए नादेही के चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंचे डॉ. यूनूस चौधरी का लोगों ने भारी बारिश के बीच इंतजार करने के बाद स्वागत किया। डॉ. यूनूस चौधरी ने राज्य हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि प्रदेश में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है। ऐसे युवाओं को तलाश कर उन्हें रोजगार के लिए तराशेंगे। उन्होंने लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। डॉ. यूनूस का लकड़ी मंडी चौक, ग्राम कुंडा एवं उनके पैतृक गांव बैलजुड़ी में भी ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.