काशीपुर, अप्रैल 10 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। ग्लोबल मिलेनियम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कोतवाली का दौरा कर पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। इस दौरान एसएसआई जावेद मलिक ने बच्चों को पुलिस की दिनचर्या, यातायात नियमों और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी, साथ ही उन्हें अपराधों से दूर रहने की सीख दी। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे बच्चों को एसएसआई जावेद मलिक ने परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान बच्चों के मन से पुलिस के प्रति भय दूर करने और उनके भीतर विश्वास व सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.