काशीपुर, अप्रैल 1 -- जसपुर। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 11 से 17 अप्रैल तक कोतवाली के सामने धर्मशाला में होगी। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा के आयोजक हरीश ग्रोवर एवं प्रदीप गोयल ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह नौ बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर बाद तीन बजे से छह बजे तक कथा होगी। 17 अप्रैल को कथा के समापन के बाद शाम को फूलों की होली खेली जाएगी। अगले दिन हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्मलाभ कमाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.