काशीपुर, अप्रैल 9 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक कोतवाली के सामने धर्मशाला में होगी। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा के आयोजक हरीश ग्रोवर एवं प्रदीप गोयल ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह नौ बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर बाद तीन बजे से छह बजे तक कथा होगी। 17 अप्रैल को कथा के समापन के बाद शाम को फूलों की होली खेली जायेगी। अगले दिन हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...