काशीपुर, मई 4 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। सोमवार को एक दिव्यांग युवक का शव नहर में मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण नहर में डूबना मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि डॉ. एमपी सिंह नर्सिंग होम से आगे सहगल मार्केट के सामने नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। उसकी पहचान 35 वर्षीय तरुण पुत्र बृजेश निवासी हीरा गार्डन के पीछे जसपुर के रूप में हुई। मृतक एक पैर से दिव्यांग था और शराब पीने का आदी होने के कारण परिवार से अलग रहता था। कोतवाल ने बताया कि युवक नशे की हालत में ट्राइसाइकिल सहित नहर में गिर गया होगा। पानी में दम घुटने से उसकी मौत होने की आशंका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.