जसपुर में संस्कृत प्रतियोगिता में पूर्णानंद तिवारी स्कूल अव्वल
काशीपुर, सितम्बर 24 -- जसपुर। जीजीआईसी में आयोजित दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा में पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज अव्वल रहा। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। गुरुवार को प्रतियोगिता के समापन पर विद्यार्थियों ने संस्कृत वाद-विवाद, समूहगान, समूह नृत्य एवं श्लोकों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल के अनुसार कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण एवं श्लोकोच्चारण में पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग के समूहगान में महुआडाबरा के नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज और आशुभाषण में आदर्श किसान इंटर कॉलेज, बहेड़ी प्रथम रहे। बीईओ रजनीश पचौरी, प्रधानाचार्य ऋचा गुप्ता, हरिबाबू निरंजन, राशिसंघ जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, नीरज चौहान, अनूप सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.