काशीपुर, मार्च 14 -- जसपुर, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत हो गई है। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं दी है। मोहल्ला जुलाहान से सटी पप्पू कॉलोनी (ग्राम खेड़ा) निवासी 22 वर्षीय नाजमा पत्नी शाहनवाज शुक्रवार को घर में सोई थी। शनिवार सुबह वह मृत मिली। पड़ोसियों ने नाजमा के परिजन एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आये परिजनों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर नाजमा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, सूत मिल चौकी इंचार्ज इंदर सिंह ढेला, तहसीलदार दलीप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। अफसरों के मुताबिक मृतका के गले पर निशान मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। उसका पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.