काशीपुर, अप्रैल 5 -- जसपुर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाले आठ अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया है। रविवार को अफजलगढ़ रोड स्थित हीरा गार्डन के पास पारिवारिक विवाद में जीजा के साथ मारपीट कर रहे शैलेंद्र कश्यप, शनि कश्यप, अर्जुन कश्यप और जोगेंद्र कश्यप को दबोचा गया। वहीं मोहल्ला जुलाहान में शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे शिवम, प्रशांत, अभिषेक और सुमित को भी पुलिस ने पकड़ लिया। सभी आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में एसएसआई जावेद मलिक समेत पुलिस टीम शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.