काशीपुर, मई 5 -- जसपुर। शहरी विकास मंत्री का जसपुर पहुंचने पर भाजपाईयों ने स्वागत किया। साथ ही नाला निर्माण कराने की मांग रखी। सोमवार रात एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बुकें देकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने मोहल्ला चौहनान स्थित बड़े नाले के निर्माण को शहरी विकास मंत्री से वार्ता की। डॉ. सिंघल ने कैड़ा को बताया कि उन्होंने पूर्व में भी सीएम को पत्र देकर नाले निर्माण की मांग की थी। बताया कि नाले पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा भाजपाईयों ने नगर के विकास के लिए कई मांगे रखी। यहां सरवन सिद्धू, ब्रजेश चौहान, अंकुर सक्सेना, अनिल नागर, विकल, अभिषेक टोनी,कपिल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.