जसपुर में व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
काशीपुर, जून 5 -- जसपुर। स्थानीय निवासी एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला नत्था सिंह निवासी 45 वर्षीय भारत सिंह पुत्र हृदयेश अफजलगढ़ रोड पर दुकान चलाते थे। बताया जाता है कि गुरुवार रात उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- जसपुर में व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.