जसपुर में वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए गन्ना उत्पादन के टिप्स
काशीपुर, जून 9 -- जसपुर। संवाददाता वैज्ञानिकों ने कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम कर किसानों को खेत में लगने वाले कीट रोग, उनके उपचार के बारे में बताया। साथ ही किसानों को अच्छा उत्पादन लेने संबंधी टिप्स भी दिए। मंगलवार को ग्राम भगवंतपुर में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में काशीपुर गन्ना अनुसंधान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने गन्ने की नवीनतम प्रजातियां के बारे में बताकर गन्ना बुवाई की विधियों के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को गन्ना प्रजाति 17231, 18231, 5011, 12221, 12226, 13224, आदि गन्ना प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराने का भेरासा दिलाया। वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने खेत में लगने वाले कीट रोग,उनके उपचार के बारे में बताकर किसानों को अच्छा उत्पादन लेने संबंधी टिप्स दिए। यह भी पढ़ें- जसपुर में वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए गन्ना उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.