काशीपुर, मई 31 -- जसपुर, संवाददाता। शनिवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जसपुर क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। गांधी पार्क स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक विशालकाय यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे गांधी पार्क फीडर की बिजली करीब 12 घंटे तक बाधित रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था और कोई जनहानि नहीं हुई। आंधी-तूफान का असर नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। देहात क्षेत्र में करीब 15 से 16 बिजली खंभे टूट गए और कई स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश थमने के बाद विद्युत विभाग की टीमों ने मरम्मत कार्य शुरू किया और देर रात तक अधिकांश फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि गांधी पार्क फीडर को चालू करने में सबसे अध...