काशीपुर, मार्च 7 -- जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने 21 लाख रुपये की निधि से बनी 04 सीसी टाइल्स सड़कों का लोकार्पण कराया। शनिवार को विधायक ग्राम मेघावाला, संयासीवाला, बूढ़ाफार्म, चतरपुर बगीची में चार सड़कों का उद्घाटन ग्रामीणों से कराकर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने बताया कि वह नगर एवं देहात क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से सड़कों का निर्माण करा रहे हैं। यहां शैलेंद्र गहलोत, गजेंद्र चौहान, सतनाम, मंजीत, मुजाहिद, कुलवंत, त्रिलोचन, शहजात आलम, अंचल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...