काशीपुर, अप्रैल 30 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने 25 लाख रुपये के चार विकास कार्यों का लोकार्पण कराया। गुरुवार को विधायक ने कलियावाला रोड पर ब्लॉक कार्यालय के बराबर में पशु चिकित्सालय की दीवार का महिलाओं से लोकार्पण कराया। इसके अलावा गांगुवाला, ग्राम गौरा फार्म में सीसी टाइल्स रोड तो ग्राम रहमापुर में कब्रिस्तान में खड़ंजा रोड का लोकार्पण ग्रामीणों से कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। यहां बीडीओ केके कांडपाल, डॉ. सुधांशु मिश्रा, शैलेंद्र गहलोत, गजेंद्र सिंह, नईम अहमद, अदित्य गहलोत, राहुल, सर्वेश सिंह, असलम, जमील, राशिद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.