काशीपुर, जून 29 -- जसपुर। विधायक ने चार गांवों में 40 लाख रुपये की लागत से हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण कराया। सोमवार को विधायक आदेश चौहान ने अपनी निधि से ग्राम धर्मपुर, श्यामनगर, बाबरखेड़ा और कुंडा में बनी सीसी टाइल्स सड़कों का ग्रामीणों से लोकार्पण कराया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी तथा अफसरों को समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। यहां मो. हसन, मो. यूनुस, सुखविंदर सिंह, मो.असलम, राजवीर सिंह, सुखवीर भुल्लर, मुजाहिद हुसैन, शैलेंद्र गहलौत, सर्वेश सिंह, जीतू, राहुल, हरपाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...