काशीपुर, अप्रैल 26 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने अपनी निधि से पांच गांवों में 35 लाख रुपये की लागत से बनी छह सड़कों का रविवार को लोकार्पण किया। ग्राम रामनगर वन, फजलपुर, सीपका, अमियावाला और भगवंतपुर में बनी सीसी टाइल्स सड़कों का लोकार्पण ग्रामीणों के साथ किया गया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक चौहान ने कहा कि वह नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यहां शैलेंद्र गहलौत, मोइनुद्दीन, आफताब अहमद, सर्वेश चौहान, मुजाहिद, खेम सिंह, टिकेंद्र सिंह, अभिषेक, हर्षपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.