जसपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
काशीपुर, मई 16 -- जसपुर संवाददाता। आबकारी अधिनियम के एक मामले में गैर जमानती वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों और पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर वारंटी को छुड़ा लिया और मौके से फरार करा दिया। घटना के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य पांच आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पतरामपुर चौकी इंचार्ज गोविन्द सिंह मेहता सिपाही सुभाष डुंगरियाल के साथ भोगपुर डैम नंबर-2 गांव में कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंटी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। सुखविंदर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मुकदमे में शनिवार को अदालत में पेशी तय थी। पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ लिया और गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी कर रही थी। इसी दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.