जसपुर में राजस्व नीलामी में खरीदी गई भूमि के हरे चारे पर डाला कैमिकल
काशीपुर, मई 3 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। राजस्व नीलामी में खरीदी गई भूमि पर उगाई गई चारा फसल को केमिकल डालकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। मेन बाजार निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर पूर्व भूमि स्वामी और उसके पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नीरज के अनुसार, गत वर्ष ग्राम टांडा प्रभापुर में उनकी पत्नी रूपाली श्रीवास्तव और शशि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 38.50 लाख रुपये में भूमि खरीदी थी। रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के बाद उन्हें भूमि का कब्जा भी मिल गया था। उन्होंने 15 फरवरी को खेत में हरे चारे की बुवाई कराई थी। आरोप है कि 29 अप्रैल को जब वह फसल काटने पहुंचे तो पूर्व स्वामी ने फसल पर केमिकल डाल दिया, जिससे पूरी फसल खराब हो गई। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.