काशीपुर, मई 10 -- जसपुर। एक युवक ने संदिग्ध हालात में घर के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। शनिवार रात करीब 11 बजे मोहल्ला जुलाहान ईदगाह के पास निवासी 35 वर्षीय आकिब पुत्र इस्लामुद्दीन ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घर में उस समय आकिब का दिव्यांग भाई मौजूद था। भाई को फांसी के फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घर में जमा हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पूछताछ की। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि मृतक के माता पिता नहीं है। घर में एक दिव्यांग भाई है। आकिब की शादी नहीं हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...