काशीपुर, अगस्त 6 -- जसपुर। राज्य पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पैरावेटरों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पैरावेटरों ने विभागीय कार्य के साथ भारत पशुधन ऐप पर भी कोई एंट्री नहीं की। कार्य बहिष्कार से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश महासचिव सुधेश चौहान ने कहा कि प्रशिक्षित पैरावेट कर्मी वर्षों से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...