काशीपुर, मई 9 -- जसपुर, संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को जसपुर नगर में भव्य स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। युवा क्षत्रिय महासभा और महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में महिला-पुरुषों और युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे नगर में देशभक्ति और समाजिक गौरव का माहौल देखने को मिला। शनिवार शाम ठाकुरद्वारा बस स्टैंड के समीप स्थित निरंकारी भवन के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जहां से यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में विधायक आदेश चौहान, खड़क सिंह, डॉ. एमपी सिंह, राजकुमार राज और आदित्य गहलौत सहित कई गणमान्य लोग हाथों में बैनर लेकर सबसे आगे चल रहे थे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा यात्रा के दौरान युवाओं ने अखाड़ा खेलकर विभिन्न करतब दिखाए, जबकि महिलाएं महाराणा प्रताप के जयघो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.