जसपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
रुद्रपुर, मई 27 -- जसपुर, संवाददाता। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पैदल मार्च के साथ घोड़ा-तांगे पर सवार होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चिलचिलाती धूप में गांधी पार्क पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक प्रदर्शन किया। विधायक समर्थकों के साथ घोड़ा-तांगे पर सवार थे, जबकि अन्य कार्यकर्ता पैदल और बैलगाड़ी में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विधायक चौहान ने कहा कि एक सप्ताह में कई बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे महंगाई बढ़ेगी और आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.