जसपुर में मनाई गई पृथ्वी राज चौहान की जयंती
काशीपुर, मई 19 -- जसपुर। वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की जयंती मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी वीर गाथाओं का स्मरण किया। अफजलगढ़ बस अड्डे के पास स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और उनके शासनकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक आदेश चौहान समेत अन्य वक्ताओं ने लोगों को उनके जीवन और वीरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में आदित्य गहलौत, गजेंद्र सिंह, शैलेंद्र गहलौत, कृष्णा चौहान, अंकित चौहान, दक्ष गहलौत, निखिल, अभिषेक, हरपाल, सर्वेश और राहुल बंटी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.