काशीपुर, मार्च 22 -- जसपुर। प्रदेश सरकार के मत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को भाजपाईयों ने सुभाष चौक पर एकत्र हुए लोगों ने मदन कौशिक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ब्रजवीर चौधरी ने कहा कि मदन कौशिक एक कर्मठ नेता हैं और उनके अनुभवों से पूरे प्रदेश में विकास को गति मिलेगी। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सीएम का आभार जताया। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, तरूण पधान, विमल नम्बरदार, सुधीर विश्नोई, मदन प्रजापति, ब्रजेश चौहान, अभिषेक चौहान, रामपाल सिंह, मनोहर सिंह और बृजेश गिरी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...