जसपुर में मंडुआ न आने से अटका मार्च का राशन
काशीपुर, मार्च 14 -- जसपुर, संवाददाता। खाद्य गोदामों पर मंडुवा न आने से मार्च का राशन अटक गया है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने जल्द ही राशन दिलाने की मांग की है। बता दें कि हर माह के पहले सप्ताह में पूर्ति विभाग डीलरों को राशन उठाने के निर्देश देता है। इस बार शासन ने प्रत्येक कार्ड धारक को दो किलो मंडुवा देने को कहा है। डीलरों के पोर्टल पर भी मंडुवा चढ़ा दिया गया, लेकिन गोदामों में अभी तक नहीं भेजा गया है। इसके चलते डीलर राशन नहीं उठा पाए हैं। वहीं, उपभोक्ता राशन की बाट जोह रहे हैं। उनका कहना है कि ईद का त्योहार नजदीक है। नवरात्र भी शुरू होने वाले हैं। ऐसे में राशन न मिलने से उन्हें खासी दिक्कत हो रही है। डीलरों ने बताया कि जब तक मंडुवा नहीं आ जाता है। वह तब तक राशन नहीं उठाएंगे। बताया कि इस बार दो किलो मंडुवा आने पर उपभोक्ताओं का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.