जसपुर में भागवत कथा सुनने को उमड़ी श्रद्धाओं की भीड़
काशीपुर, अप्रैल 13 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। सात दिवसीय भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु महिला-पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक ने श्रद्धालुओं से ईश्वर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सोमवार को कोतवाली के सामने स्थित धर्मशाला मंदिर में आयोजित भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक स्वामी जयकृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्कर्म करने, सत्य का पालन करने और भगवान के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। कथा के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक प्रदीप गोयल और हरीश ग्रोवर ने बताया कि वृंदावन के कथावाचक स्वामी जयकृष्ण महाराज 17 अप्रैल तक कथा का वाचन करेंगे। 17 अप्रैल की शाम को फूलों की होली भी खेली जाएगी। यहां शोभा सिंघल, सतेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.