काशीपुर, अप्रैल 27 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। परिवहन एवं प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा के जसपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार देर शाम हाईवे स्थित सिद्धू रेस्टोरेंट पर पहुंचे मंत्री का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने रोडवेज बस अड्डे से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग की। अन्य लोगों ने भी मंत्री को मांग पत्र सौंपे। प्रभारी मंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यहां सरवन सिद्धू, ब्रजेश चौहान, सिद्धार्थ सिंघल, विकल चौहान, अंकुर सक्सेना, अनिल नागर, ब्रजवीर चौधरी रहे। यह भी पढ़ें- रुद्र्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में तेजी से होंगे कार्य : बत्रा यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने सीएम से मुलाकात कर समस्याएं बताई

हिंदी हिन्दु...