काशीपुर, मार्च 5 -- जसपुर। जसपुर में रंग खेलने के बाद होली का दहन किया गया। इससे पूर्व महिला एवं पुरुषों ने जमकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। बुधवार को महिलाओं ने महिलाओं के साथ जमकर होली खेली। वहीं पुरुषों ने भी अपने मित्रों के साथ जमकर धमाल किया। जो भी मिला उसे रंग डाला। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, खड़क सिंह, डॉ. एमपी सिंह, तीरथ सिह, मुकेश कुमार, अंकुर गहलोत, अवनीश गहलोत, नवदीप विश्नोई, राकेश चौहान, मनोज कांबोज, गौरव मित्तल, निकेश अग्रवाल, हरीश ग्रोवर, हरजीत सिंह आदि ने भी परपंरागत तरीके से होली खेली। शाम को विधायक, पूर्व विधायक, व्यापार मंडल एवं भाजपा नेताओं ने पंडाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...