काशीपुर, अप्रैल 30 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। आगामी नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार राज ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी महासभा महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाएगी। बताया कि नौ मई शाम पांच बजे से सिटी सेंटर मार्केट से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शोभायात्रा में पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...