काशीपुर, अप्रैल 5 -- जसपुर, संवाददाता। महर्षि कश्यप जयंती पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रविवार को कश्यप समाज ने महर्षि कश्यप की जयंती पर भूतपुरी रोड स्थित बालाजी राइस मिल के पास से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मोहल्ला जोशियान, मोहल्ला चौहनान, जुलाहान, अस्पताल रोड, काली मंदिर होते हुए कोतवाली रोड, बारी चौक, मेन बाजार से ठाकुरद्वारा बस अड्डे तक निकाली गई। यात्रा में भगवान भोले शंकर, मां शेरावाली, भगवान गणेश, काली माता, गौरा पार्वती की सुंदर झांकियां आर्कषण का केंद्र बनी हुई थी। इसके अलावा राधा कृष्ण के नृत्य को भी लोगों ने पसंद किया। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। यहां विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.