काशीपुर, फरवरी 1 -- जसपुर। ठाकुर मंदिर के शिव मंदिर में रविवार को प्राण प्रतिष्ठा से पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार से मंदिर में भागवत कथा शुरू होगी। रविवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच ठाकुर मंदिर परिसर में महिला और श्रद्धालु एकत्र हुए। मंदिर में पहले विधि विधान के साथ पूजा की गई। इसके बाद 108 कलशों की आचार्य खीमानंद भट्ट ने मंत्रोच्चारण कर पूजा की। मंदिर के महंत बाबा भागवत दास के नेतृत्व में महिला श्रद्धालुओं ने कलश संग यात्रा शुरू की। यात्रा पूरे नगर में घूमकर शिव मंदिर पहुंची। बड़ा शिव मंदिर से पूजा कर यात्रा वापस ठाकुर मंदिर पहुंची। इस के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां दीप भट्ट, कुसुमपाल नाथ, सतपाल, विमल अग्रवाल, सौरभ, नितिन कुमार, विनोद अरोरा, गौरव वशिष्ठ, गोलू, आयुष, मुकुल, स्वाति, अनु, लक्ष्मी, प्रीति, सारिका रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.