काशीपुर, मई 13 -- जसपुर। धर्म कांटा से लेकर नूरी मस्जिद तक के व्यापारियों ने विधायक संग एसडीएम से मुलाकात कर दुकान और होटल आदि को रात 12 बजे तक खोलने की अनुमति देने के लिए ज्ञापन सौंपा। बुधवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वे अपनी आजीविका के लिए होटल और चाय की दुकान आदि चलाते हैं। पिछले कई दशकों से ये दुकानें रात 9 बजे से रात 12 बजे तक खुलती रही हैं, लेकिन बीते 10 मई से पुलिस इन्हें रात 10 बजे ही बंद करा रही है। इससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, जबकि इससे पहले पुलिस को कोई आपत्ति नहीं थी। व्यापारियों ने होटल और चाय की दुकानें रात 12 बजे तक संचालित करने की अनुमति मांगी है। इस दौरान विधायक आदेश चौहान, सभासद नफीस अहमद, शमशाद हुसैन, मोइनुद्दीन, दिलशाद हुसैन, मो. अजहरूद्दीन, इंतजार हुसैन, मुजफ्फर हुसैन और ...