जसपुर में दुकानदारों के चालान काटने पर भड़के व्यापारी
काशीपुर, मई 19 -- जसपुर, संवाददाता। बाजार में सोमवार शाम पुलिस के दुकानदारों के चालान काटे जाने से व्यापारी भड़क उठे।
धरना प्रदर्शन मंगलवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने गांधी पार्क से कोतवाली तक जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद व्यापारियों ने पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने कोतवाली रोड से गांधी पार्क तक अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन के तहत कुछ दुकानदारों और बाइक सवारों के चालान काटे थे।
व्यापारियों का आरोप इससे नाराज व्यापारी मंगलवार को गांधी पार्क में एकत्र हुए और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। इसके बाद जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचकर कोतवाल का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.