जसपुर में दिल्ली में छात्रों के संग हुई बर्बरता से गुस्साये कांग्रेसी
काशीपुर, जुलाई 23 -- जसपुर, संवाददाता। 20 जुलाई को दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित बर्बरता, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेसी नाराज हो गए। उन्होंने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। गुरुवार को विधायकआदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के युवाओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.