काशीपुर, मार्च 13 -- जसपुर। पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार देर शाम सूतमिल चौकी इंचार्ज इंद्र सिंह ढेला पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला नई बस्ती निवासी वसीम पुत्र शाहिद हुसैन को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस मिला है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। बताया कि आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमों में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.