काशीपुर, मार्च 14 -- जसपुर। पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस के साथ एक युवक को दबोचा है। गुरुवार की शाम सूतमिल चौकी इंचार्ज इंद्र सिंह ढेला पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला नई बस्ती निवासी वसीम पुत्र शाहिद हुसैन को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस मिला है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बताया कि आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमों में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...