काशीपुर, अप्रैल 18 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। जसपुर में प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को क्षत्रिय महिला एवं पुरुष महासभा समेत अन्य संगठनों के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर चिह्नित स्थान पर प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, विधायक निधि से कार्य कर रहे ठेकेदार ने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इससे एक दिन पहले अग्रवाल एवं वैश्य समाज के लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट व अभद्रता के आरोप लगाए थे। शनिवार को इसके जवाब में क्षत्रिय महासभा से जुड़े लोग सुभाष चौक पर एकत्र हुए और विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसआई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.