जसपुर में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आक्रोशित हुए शिक्षक
काशीपुर, अगस्त 22 -- जसपुर। एलटी संवर्ग के शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में शिक्षकों ने प्रभारी बीईओ और विधायक आदेश चौहान को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि नियुक्ति के समय वे चयन आयोग की सभी निर्धारित वैधानिक अर्हताएं पूरी कर चुके हैं, ऐसे में वर्षों की सेवा के बाद टीईटी की शर्त लागू करना अनुचित है। शनिवार को शिक्षक प्रभारी बीईओ और विधायक के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रभाव से टीईटी की शर्त थोपना सेवा नियमावली और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है। शिक्षकों के अनुसार एलटी संवर्ग का मूल कार्यक्षेत्र माध्यमिक स्तर है, जबकि टीईटी की व्यवस्था उच्च प्राथमिक स्तर के लिए है। इसलिए माध्यमिक शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य करना उचित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.