काशीपुर, अप्रैल 13 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। भाजपाइयों ने सोमवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यालय में जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया। इस दौरान जिला एवं मंडल स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान भी किया गया। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने महात्मा फुले के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। यहां प्रदेश महामंत्री रवि पाल, मनोज प्रजापति, कुंदन सैनी आदि रहे। यह भी पढ़ें- महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती मनाई गई यह भी पढ़ें- महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.