जसपुर में चार लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
काशीपुर, जून 16 -- जसपुर। चार लोगों ने दूसरे दल को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। विधायक ने चारों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। मंगलवार को विधायक कार्यलय पर भाजपा छोड़कर आए शाहिद सेनापति के अलावा नसीम ठेकेदार, मो. नईम, दिलशाद ठेकेदार ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। विधायक आदेश चौहान ने चारों का स्वागत कर उन्हें माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। चारों लोगों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि वह कांग्रेस पार्टी के हित में काम करेंगे। यहां प्रधान मुजाहिद हुसैन, खेम सिंह, मो. नाजिम, अभिषेक, राहुल, सर्वेश सिंह, शैलेंद्र गहलौत आदि रहे। यह भी पढ़ें- चंदन सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.