काशीपुर, दिसम्बर 30 -- जसपुर। किसानों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही धान की लिमिट बढ़ाने की मांग की। मंगलवार को किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों ने ज्ञापन में कहा कि दो माह से उनकी धान की पेमेंट राइस मिलर्स पर अटकी है। उसका भुगतान कराया जाए। कहा कि किसानों की धान से भरी ट्राली उनके घरों पर खड़ी है। लिहाजा सरकारी क्रय केंद्रों पर धान तौल की लिमिट बढ़वाई जाए। सोसाइटी के क्रय केंद्रों पर ऑफलाइन धान खरीद की सिक्सआर दिलवाने की मांग की। यहां भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता, जागीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, निशान सिंह, सुखबीर भुल्लर, सतनाम सिंह, तारा सिंह, जगजीत सिंह, सरजीत सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.