जसपुर में किसानों के लिए खुली बीज परीक्षण प्रयोगशाला
काशीपुर, जुलाई 28 -- जसपुर, संवाददाता। किसानों को अब बीजों की गुणवत्ता और अंकुरण क्षमता की जांच के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य की दूसरी बीज परीक्षण प्रयोगशाला जसपुर में शुरू हो गई है। सोमवार को सीड सर्टिफिकेशन कार्यालय पहुंचे पूर्व सांसद एवं उत्तराखंड स्टेट सीड एंड ऑर्गेनिक प्रोडक्शन के अध्यक्ष बलराज पासी का पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद पासी ने बीज परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। प्रयोगशाला में बीजों की शुद्धता, नमी, अंकुरण क्षमता और गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच की जाएगी। इससे किसानों को प्रमाणित और बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बलराज पासी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.