काशीपुर, जून 22 -- जसपुर, संवाददाता। कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी का विस्तार हो गया है। एक समारोह में जंबोजेट कार्यकारिणी को विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने मनोनयन पत्र बांटे। साथ ही अगले विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाया गया। सोमवार को मोहल्ला नई बस्ती स्थित केबीएम इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन वक्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने एवं तीसरी बार विधायक को चुनाव जिताने की बात कही। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने भाजपा सरकार पर प्रहार कर उनकी नाकामियों को गिनाया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज के हालात में उनके कार्यकाल में भाईचारा कायम रहा। गरीबों की परेशानियों को दूर करने के प्रयास किए गए। उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मिनी स्टेडियम बनाने की बात कह रहे हैं। कहा कि वह स्टेडियम के लिए दान पत्र करें, वह विधायक ...