जसपुर में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
काशीपुर, मई 10 -- जसपुर। संगठन की मजबूती देने को सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि नये ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष चुने गए हैं तथा नई कार्यकारिणी बनी है। सोमवार को नई कार्यकारिणी का परिचय एवं कार्यकर्ताओं की परेशानियों को सुनने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सुबह 11 बजे से हीरा गार्डन में सम्मेलन होगा। इसमे मुख्य अतिथि विधायक काजी निजामुद्दीन रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.