काशीपुर, जून 23 -- जसपुर। बिजली लाइनों के कंडक्टर बदलने के कारण बुधवार को आवास विकास एवं काशीपुर रोड फीडरों की बत्ती गुल रहेगी। ईई विनीत सक्सेना ने बताया कि लाइनों पर काम के चलते 24 व 28 जून को आवास विकास की बिजली बंद रहेगी। जबकि 24, 26, 28, 30 जून को काशीपुर रोड का फीडर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। बताया कि 30 जून को गांधी पार्क फीडर की भी बिजली नहीं आयेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...