काशीपुर, फरवरी 17 -- जसपुर। जसपुर में पहली बार पतरामपुर रोट से जंगल सफारी शुरू हो रही है। बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल जंगल सफारी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह लकड़ी मंडी में व्यापारियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। स्वागत मंडप में आयोजित युवा संवाद में युवाओं से भी रूबरू होंगे। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मारेहन सिंघल ने बताया कि मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...