काशीपुर, मार्च 26 -- जसपुर। अष्टमी और नवमी के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और घरों में कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ठाकुर मंदिर, धर्मशाला मंदिर और शिव मंदिर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। वहीं विधायक आदेश चौहान, डॉ. एमपी सिंह, नवदीप विश्नोई, अंकुर विश्नोई, प्रदीप गोयल, राजकुमार, खड़क सिंह आदि ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.