काशीपुर, जून 8 -- जसपुर, संवाददाता। प्रदेश महामंत्री भाजपा ने अगवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को प्रदेश महामंत्री भाजपा तरूण बंसल स्वागत मंडप में अग्रवाल सभा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। वहां पर उन्होंने निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल, महामंत्री गौरव राजन अग्रवाल,उपमंत्री विवेक कंसल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल समेत 15 काय्कारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराकर बधाई दी। वहीं चुनाव अधिकारियो दीपक सिंघल, संजय गोयल, प्रमोद बंसल, सुरेश बंसल संजय गर्ग अजय अग्रवाल को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिघल ने युवा कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। संचालन डॉ आशु सिंघल,अंकुर बंसल ने किया। यहां देवेंद्र जिंदल, नारायण प्रस...